आस-पास

16 02 2007

आस-पास

घट रहा है, आस-पास मेरे
ऐसा कुछ
जिसे मैं देख तो रहा हूं,
बस! व्यक्त नहीं कर पाता।
ऐसा नहीं है कि
मन मे विचार उठते नहीं है।
बस! कलम रुक जाती है,
चलना ही नहीं चाहती।
घट रहा है, आस-पास
अपरिचितों के साथ,
मेरे अपनों के साथ,
मेरे साथ,
कुछ ऐसा
करना चाहता हूं मैं
विरोध जिसका।
लेकिन
शक्ति कोई
अनजानी-अजनबी सी
पकड़ लेती है गला मेरा
कि नहीं
आवाज़ ना निकले
मुंह से,
कलम ना चले
कागज़ पर
घट रहा यही सब कुछ
आस-पास मेरे


Actions

Information

One response to “आस-पास”

16 02 2007
Shrish (16:02:27) :

कलम रुक जाती है,
चलना ही नहीं चाहती।

कलम छोड़िए कीबोर्ड पकड़िए।
मन को छोड़िए तन की सोचिए
कागज कलम का जमाना गया
लिखिए ब्लॉग अब लॉगइन होइए।

Leave a comment

You can use these tags : <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>