कब आओगे श्याम

16 02 2007

कब आओगे श्याम  

हे श्याम
तुम कब आओगे,
प्रतीक्षारत है मेरा मन।

बीते कितने ही वर्ष,
बीती न जाने कितनी सदियां।
सूख गई कई नदियां,
पर तुम न आए।
आखिर तुम कब आओगे
जाने तुम आओगे भी या नहीं।

मनमोहन
कहते हो तुम
मैं तुम में ही बसती हूं
इसका अर्थ यह तो नहीं
कि हम मिले ही नहीं।

कहता है मेरा ह्र्दय,
आओगे तुम अवश्य ही!

श्याम!
तुम्हारी बंशी की
तान ही तो  हमारी प्राण है।
कब गुंजेगी यहां फ़िर से
तुम्हारी बंशी की मीठी-मनमोहिनी तान!

सांवरे!
कब तक करवाओगे युं प्रतीक्षा,
कब तक चलेगी यह अग्निपरीक्षा!

आ जाओ अब, न केवल थके है नैन
बल्कि थक गया है मन भी
श्याम!
कब आओगे तुम।


Actions

Information

4 responses

16 02 2007
tanya

cb ye bataiye aap ne sachi khud likhi(kidding)……….bahut hi acchi………..isme intezar aur saath mein asha dono hi dikhi………..ty cb for ur remarkable work

16 02 2007
Shrish

राज की बात बता देते हैं: राधे-राधे बोले चले आएंगे बिहारी।

सुन्दर कविता।

16 02 2007
समीर लाल

बढ़ियां है. स्वागत है आपका. लिखते रहें.

17 02 2007
संजीत त्रिपाठी

धन्यवाद समीर जी और श्रीश भाई , मस्त बंदे हो आप।

Leave a comment