कभी-कभी

20 02 2007

कभी-कभी

क्यों होता है ऐसा कभी-कभी
कि कुछ सोचना भी भारी लगे
और सोचे बिना रहा न जाए!

क्यों होता है ऐसा कभी-कभी
लगे ऐसा मानों हाथ-पैरों में जान न हो!

क्यों होता है ऐसा कभी-कभी
कि व्यर्थ सा लगे सब कुछ!

क्यों होता है ऐसा कभी-कभी
कि मन लगे उदास-उदास!

क्यों होता है ऐसा कभी-कभी
कि आंख भर आए अपने-आप बिना कारण!

क्यों होता है ऐसा कभी-कभी
कि तमन्ना भी नहीं रहती बाकी!

क्यों होता है ऐसा कभी-कभी
खाली सा हो जाता है दिमाग भी!





मैत्री

20 02 2007

मैत्री

मित्रता
करोगे क्या तुम मुझसे
कहते हो
यदि तुम हां
तो चलो!
चलें मिलकर
हम पार क्षितिज के!
स्वीकार है यदि तुम्हें
मेरी मित्रता तो पाओगे सदा तुम
मुझे अपने पास,अपने साथ
चाहे सुख हो या दुख।
साथ दुंगा मैं तुम्हारा
रोने में भी
लेकिन करना होगा वादा
तुम्हें एक
रोने के बाद तुम हंसोगे भी।
साथ दुंगा मैं तुम्हारा हंसने में भी।
मैत्री इसे ही कहते हैं
मित्रता करोगे क्या तुम मुझसे
कहते हो यदि तुम हां
तो चलो………